…जब मायावती के जन्मदिन पर केक के लिए मच गई लूट
केक के लिए कार्यकर्ताओं ने मचाया धक्का-मुक्की, किसी को केक मिला तो कोई यूं ही वापस लौटा
फैजाबाद. सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का 60वां जन्मदिन वैसे तो बसपा के हर कार्यालय और प्रदेश के हर जिले में मनाया गया। लेकिन फैजाबाद में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। एक अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से अराजक हो गए। महज केक के छोटे से टुकडे के लिए जानवरों जैसा बर्ताव कर बैठे।
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन फैजाबाद के तिकोनिया पार्क में मनाया जा रहा था, जिसमें हज़ारों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बसपा सरकार में मंत्री रहे धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक जीतेन्द्र सिंह बबलू और बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर पवन कुमार मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम निर्धारित रूपरेखा के अनुसार चल रहा था, लेकिन जैसे ही कार्यकर्ताओं की ओर केक बढ़ाया गया तो केक लपकने के लिए लूट सी मच गयी और मेज पर रखा पूरा केक कुछ तो कार्यकर्ताओं के हाथ लगा तो कुछ जमीन में बिखर गया।
इस दौरान केक लूटने की धक्का-मुक्की में वो मेज भी गिर गयी, जिस पर केक रखा था। वही भरे मंच और कार्यकर्ताओं से भरे पांडाल में हुई इस घटना को लेकर बसपा के कार्यकर्ता चुप्पी साध गए। वहीं जिस कार्यकर्ता को केक के टुकड़े मिले वो हाथ चाट कर आगे बढ़ गया, जिसे नहीं मिला उसने इस घटना की निन्दा कर दी।
वीडियो में देखिए केक के लिए कैसे मच गई लूट-
" frameborder="0" allowfullscreen="">
Hindi News/ Faizabad / …जब मायावती के जन्मदिन पर केक के लिए मच गई लूट